फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः टला एक और बड़ा हादसा, रूरा-मैथा के बीच पटरी टूटी, सियालदह-राजधानी रोकी

Sat, 14 Jan 2017 11:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डाउन लाइन पर 40 मिनट तक बंद रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर शनिवार रात रात 9:36 बजे कानपुर के रूरा-मैथा स्टेशन के बीच पटरी टूटने से फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रूरा-मैथा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेैक क्रेक हो गया। रेलवे कर्मचारियों को समय रहते इसका पता चल गया, जिससे  दिल्ली-सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रैक क्रेक होने की सूचना पर रेलवे की टीम वहां पहुंची और मरम्मत कर ट्रैक को ठीक किया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान आम्रपाली एक्सप्रेस, रांची-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत छह से ज्यादा ट्रेनें रुकी रहीं।  
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक क्रेक हो गया। रात 9:36 बजे गैगमैन और की-मैन की गश्त करते हुए वहां पहुंचे और ट्रैक क्रेक देख उनके होश उड़ गए। उन लोगों  ने फौरन स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इसी दौरान दिल्ली से कानपुर आ रही दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस को रूरा स्टेशन के पास रोक दिया गया। इसके पीछे नई-दिल्ली रांची समेत दिल्ली से कानपुर आ रही ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। रेलकर्मियों की ट्रैक की मम्मरत करने के बाद करीब 40 मिनट यानी 10:16 बजे डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। स्थानीय रेल अफसरों का कहना है कि ट्रैक और सिग्नल में दिक्कत आने से ट्रेनों का संचालन रोका गया था।
शाम 6 :15 बजे भी पटरी चटकने की सूचना से द्वारिका एक्सप्रेस रोकी
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर भाऊपुर और रैपालपुर के बीच शनिवार देरशाम डाउन लाइन पर पटरी चटकने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन फानन रूरा स्टेशन पर दिल्ली से आ रही द्वारिका एक्सप्रेस को रोक दिया गया। रेलवे टीम ने बारीकी से पेट्रोलिंग की, लेकिन फ ाल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार शाम किसी राहगीर ने ट्रैकमैन को सूचना दी कि भाऊपुर और रैपालपुर के बीच डाउन लाइन पर गेट संख्या-88 के पास खंभा संख्या 1044 के पास पटरी चटकी हुई है। तत्काल स्टेशन मास्टर अरूणेश कुमार को सूचित किया गया। इस पर शाम 6 :15 बजे मेन डाउन लाइन पर दिल्ली की ओर से आ रही द्वारिका एक्सप्रेस को रोक दिया गया। रेलवे अफसरों ने बताया कि ट्रैक की जांच की गई लेकिन कोई फ ाल्ट नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। द्वारिका एक्सप्रेस 47 मिनट तक रूरा स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें