पड़ोसियों के ताने सुन-सुनकर तंग आ चुकी थी इसलिए ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गई... फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा के पिता ने पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमीरपुर के राठ कस्बे के मझगवां थाने के खड़ाकर गांव निवासी गणेश प्रसाद अहिरवार ने बताया कि उसकी 19 वर्षीया पुत्री रीता जराखर गांव के देशरानी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
बेटी की लंबाई कम होने के कारण उसके पड़ोस में रहने वाली शीला पत्नी रामासरे, ऊषा पत्नी संतोष और धानवती पत्नी बालकिशन उसे ताना देती और बंटी-बंटी कहकर पुकारती थी। मना करने के बाद भी महिलाएं उसकी बेटी को ताने देने से बाज नहीं आईं। इससे आहत होकर शनिवार की शाम रीता ने किचन में लगे पाइप में रस्सी डाल फांसी लगा ली।
गणेश ने बताया घटना के समय वह काम से बाहर गया था और पत्नी खेत में गई थी। रीता का भाई प्रद्युम (12) घर पर आया और काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। कुछ लोग छत पर चढ़कर अंदर गए तो रीता फांसी पर लटकी थी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर शीला, ऊषा व धानवती के खिलाफ के विरुद्ध धारा 306 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कहा कि घटना इस घटना की विवेचना शुरू कर दी है।
-लंबाई कम होने की वजह से पड़ोसी महिलाएं देते थी ताना
-आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज