फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, अविवाहित होना उसके लिए बन गया था नासूर

Thu, 09 May 2019 07:51 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में चंदपुरवा निवासी एक बुजुर्ग किसान ने परिजनों के व्यवहार से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी गौरीशंकर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। लेकिन वह अविवाहित था। उसके हिस्से में डेढ़ बीघा जमीन थी। इसी में खेती बाड़ी कर वह भरण पोषण करता था।
विज्ञापन


अविवाहित होने के कारण वह भाइयों के साथ ही रहता था। बुजुर्ग होने के कारण उसके भाई उसकी उपेक्षा करने लगे थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने बुधवार को रेलवे ट्रैक पर पोल नंबर 1351/4-5 के पास किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चौकी इंचार्ज विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि वृद्ध परिजनों के रवैये से परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें