फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडमार्क चोरी: शातिर जयेश ने वारदात को दिया अंजाम, सैकड़ों होटलों में लोगों को बना चुका है शिकार

Thu, 09 May 2019 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के होटल लैंडमार्क में रविवार को दस लाख के जेवरात व 35 हजार की नकदी चोरी करने वाले शातिर चोर की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का कहना है कि वारदात को अंतरराज्यीय शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल ने अंजाम दिया है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने हैदराबाद और मुंबई पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि जयेश पिछले साल मार्च में हैदराबाद के होटल से चोरी के मामले में जेल गया था। कुछ समय से वह मुंबई में रह रहा है। वह दो दर्जन शहरों के सौ होटलों में ऐसी चोरियां कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें