फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी ने राख किए आठ घर

Thu, 31 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पंचापुरवा गांव में आग से राख हुई गृहस्‍थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी भैरमपुर के पंचापुरवा गांव में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने आठ घर राख कर दिए। आग बुझाने में गांव के तीन लोग झुलस गए। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
पंचापुरवा में रहने वाली दुलारी देवी के पति मुलायम सिंह का निधन हो चुका है। दुलारी देवी के अलावा चारों बेटों के पड़ोस में कच्चे-पक्के घर हैं। बुधवार दोपहर दुलारी खाना बनाने के बाद खेत पर चली गईं। बंद घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोस में रहने वाली बहू ब्रिम्हा देवी, बेटे वीरेंद्र, संतोष, पटवारी सहित पड़ोसी मुकेश, हरीराम उर्फ हरिया, बाबू सिंह के घरों तक फैल गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग बुझाने में गांव के नेमचंद, श्याम सिंह और कल्लू के हाथ झुलस गए। आठों घरों में रखा गृहस्थी का सामान, ज्वैलरी, कपड़े जल गए। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज का सामान जला
दुलारी की बहू ब्रिम्हा की बेटी रीना की शादी मई में है। दहेज में देने के लिए बाइक सहित काफी सामान घर में इकट्ठा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। राशन तक नहीं बचा। ग्रामीणों ने बेटी की शादी में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें