फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमिका के लिए पत्नी को पीटा...घर से निकाला, पीड़िता बोली- एक घर में रहते हैं दोनों, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 10:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला के अनुसार, एक युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध हैं और दोनों एक अन्य घर में पति-पत्नी की तरह रहते थे। करीब तीन साल विरोध किया, तो युवती ने उनके पति से दोबारा न मिलने का वायदा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में युवक ने प्रेमिका के चक्कर में मारपीट कर पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा निवासी महिला ने बताया कि 2016 में दामोदरनगर निवासी मल्टी नेशनल कंपनी के कर्मचारी से शादी हुई थी। दोनों के एक छह साल का बेटा है।

विज्ञापन

महिला के अनुसार, एक युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध हैं और दोनों एक अन्य घर में पति-पत्नी की तरह रहते थे। करीब तीन साल विरोध किया, तो युवती ने उनके पति से दोबारा न मिलने का वायदा किया। इसके बावजूद दोनों साथ घूमते फिरते थे। मंगलवार को पति ने दादी, उसे व बच्चे को घर से निकाल दिया, ताकि उस युवती को घर पर रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें