फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो से गिरकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल के स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रहे छह वर्षीय छात्र की ऑटो से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी सुग्रीव सिंह का इकलौता छह वर्षीय पुत्र कमलकांत कस्बा कंपिल के उर्मिला नंद शिक्षा सदन में एलकेजी में पड़ता था। वह रोजाना स्कूल के ऑटो से विद्यालय जाता था। बुधवार दोपहर वह छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ ऑटो से घर जा रहा था। रास्ते में ऑटो खराब हो गया।
चालक ने बच्चों को दूसरे ऑटो में बैठा दिया। गांव नागा सैय्यद के पास किसी तरह कमलकांत ऑटो से गिर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमलकांत की मौत होने पर परिजनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन

सीएचसी में काफी देर तक परिजन बिलखते रहे। कंपिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र बुरी तरह लहूलुहान बताया जा रहा था। उसके सिर से वाहन का पहिया निकल गया। छात्र के पिता सुग्रीव सिंह तहसील के माल विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अस्पताल में काफी देर तक भीड़ लगी रही। इकलौते बेटे की मौत से परिवार काफी दुखी है।
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर सफर करते बच्चे
कायमगंज। क्षेत्र में तमाम निजी स्कूलों के बच्चे हर रोज जोखिम भरा सफर तय करते हैं। स्कूलों में कहीं ऑटो लगे हैं तो कहीं कंडम वाहन। मानकों को धता बताते हुए स्कूल संचालक भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। हर तिराहे चौराहे पर यह ऑटो ओवरलोड सवारियां भरकर ले जाते देखा जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें