चुनावी रंजिश में दंपति को पीटने के मामले में पीड़ित पक्ष ने 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रमेलनगर में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दंपति को बुरी तरह पीट दिया। महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले। दंपति पूर्व प्रधान के फार्म हाउस में रहता है।
विज्ञापन
प्रधान पति को शक है कि पूर्व प्रधान ने इस बार जिस प्रत्याशी का चुनाव में समर्थन किया था, दंपति ने उसे ही वोट दिया। पीड़ित ने 13 लोगों को नामजद करते हुए 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित दंपति का आरोप है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे प्रधान पति रामसजीवन निषाद, रामप्रकाश, रामकुमार, गोलू, नीरज, मनीष, मनोज, शिवकुमार, सुभाष, समीर निषाद, गोपाल निषाद, शीलू यादव, अशोक निषाद और छह अन्य लोग फार्म हाउस में घुस आए और गालीगलौज करने लगे।
विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीट दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।