मौसम विभाग की चेतावनी: सावधान रहें, यहां कभी भी आ सकती आंधी-बारिश
Fri, 15 Jun 2018 02:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
-100 की रफ्तार से आंधी-तूफान के बाद भी पारा 41 के ऊपर
-बदले मौसम से पारा तीन डिग्री नीचे आया फिर भी राहत नहीं
-हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ते ही उमस भी बढ़ गई
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में मंगलवार रात आई आंधी-बारिश के कहर का मंजर अभी थमा ही नहीं था कि मौसम विभाग ने फिर से आंधी आने की चेतावनी दी है। जानें यूपी के किन जिलों में है आंधी अाने की अाशंका....
विज्ञापन
2 of 6
डेमाे पिक
गुरुवार सुबह से ही आसमान में बदल छाए और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे तक कानपुर शहर व आसपास के जिलों में आंधी आने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमाे पिक
मंगलवार देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के बावजूद बुधवार सुबह से ही उमस और गर्मी शुरू हो गई। दिन और रात का पारा तीन डिग्री नीचे जरूर आया। इसके बावजूद तापमान दिन में 41 के ऊपर और रात में 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
4 of 6
डेमाे पिक
इस महीने के पहले सप्ताह में तापमान की स्थिति 35 से 38 के बीच बनी रही। इसकी वजह यह है कि पहले सप्ताह में बारिश और तेज हवा दो बार चली। इसके बाद दिन और रात का पारा ऊपर चढ़ने लगा। अधिकतम पारा 44 तक जा चुका है। दो बार 41 और एक बार 40 डिग्री सेल्सियस तक गया। मंगलवार रात बारिश की वजह से हवा में नमी करीब 10 प्रतिशत बढ़ गई। जिससे सुबह से ही उमस शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
डेमाे पिक
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है। 15 के बाद मौसम कुछ बदलेगा। मानसून से पहले शहर और आसपास के क्षेत्रों में ठीकठाक बारिश होने की उम्मीद है। मानसूनी बारिश 18 से 20 के बीच हो सकती है।