अगर आपकी आदतों में है ज्यादा चाय पीना, तो जरा सावधान हो जाइए, क्योकि एक जहरखुरान नशीली चाय पिलाकर लोगों को अपना शिकार बना रहा है। अब तक इस जहखुरान के शिकार हुए कई मामले सामने आ चुके हैं।
नशीली चाय पिलाकर जहरखुरान ऐसे बना रहा है लोगों को शिकार
डेमो
ताजा मामला महाशिवरात्रि पर शहर आए कानपुर देहात के एक वृद्ध का है। जहरखुरानों ने नशीली चाय पिलाकर इस वृद्ध से नगदी व मोबाइल पार कर दिया। नशे की हालत में यात्री स्टेशन परिसर में ही इधर उधर भटकता रहा। पीड़ित कई बार सीढ़ियों में गिरकर घायल हुआ। शुक्र है कि जिस दौरान वह ट्रैक पर गिरा कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजरी। वक्त रहते जीआरपी ने उसे बचा लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कानपुर देहात के रूरा निवासी रामसूरत (60) पुत्र भूरा पांडेय ने अर्द्धबेहोशी हालत में बताया कि शुक्रवार को वह चित्रकूट गया था। शुक्रवार की रात को वापसी के लिए जब वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था तभी दो युवक आए और खुद भी कानपुर जाने की बात कहकर वहीं बैठ गए। थोडी देर बाद एक युवक चाय लाया, जिसे सबने पिया इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा।
शनिवार की सुबह तक वह प्रतीक्षालय के पास अर्द्धबेहोशी हालत में पड़ा रहा। होश आने पर किसी तरह वह टिकट खिड़की के पास पहुंचा जहां वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। जहरखुरानों ने उसकी जेब में रखे पांच सौ रुपये व मोबाइल पार कर लिए।
सावधान! ज्यादा चाय पीना कैंसर का कारण बन सकता है
डेमो
सावधान! ज्यादा चाय पीना कैंसर का कारण बन सकता है
चाय ही नहीं बल्कि किसी भी चीज को अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो वो हमें नुकसान पहुंचा सकती है। चाय में कैफीन के साथ फ्लेवनाॅयड्स, टैनिन, फायटाेकेमिकल और कई ऐसी चीजे होती हैं जो ज्यादा मात्रा में लेने से हेल्थ से जुड़ी कई प्राॅब्लम्स हो सकती हैं । चाय पीने से होने वाली कुछ साइड इफेक्ट्स-
चाय में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिस वजह से हमारी धड़कनो का तेज होना, पसीना आना, एंग्जाइटी, रेस्टलेसनेस जैसी समस्याएं हो सकती है ।
-चाय में मौजूद टैनिन और टायलिन हमारे डायजेशन को खराब करते है । चाय में इस्तेमाल किये गये दूध से कब्ज और गैस जैसी प्राॅब्लम हो सकती है।
-चाय की पत्तियों में फ्लोराइड होता है। फ्लोराइड हमारे शरीर की हड्डियों को कमजाेर कर देती हैं।
-चाय में मौजूद फायटोकेमिकल हमारे बाॅडी के बाॅयलाॅजिकल क्लाॅक को खराब कर देता है । इससे नींद न आने की समस्या हो जाती है।
-चाय में मौजूद कैफीन हमें अपना आदी बना देती हैं । हमें चाय न मिलने पर सिरदर्द ,थकान जैसी चीजे हो सकती है।
-ज्यादा चाय पीना कैंसर का कारण बन सकता है। ज्यादा गर्म चाय पीने से मुंह से पेट तक जाने वाली नलियां डैमेज हो जाती हैं और इससे कैंसर हो सकता है।
-चाय में मौजूद आॅक्सलेट्स किडनी स्टोन बनाते हैं इसके अलावा 5 कप से ज्यादा चाय 400- 500% यूरिन को बढ़ा देती है। जिससे किडनी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है ।
-चाय पीने से यूरिन आता है जिससे बाॅडी में सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स बाहर निकल जाते है ।
-चाय के पुरानी पत्तियों में एल्युमीनियम जैसे कई टाॅक्सिन होते है जिनके कारण स्किन डिजीज होते हैं ।