फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीडीओ बिधनू ने फंसा दिया’

Sun, 03 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
बीडीओ बिधनू के खिलाफ सीडीओ को ज्ञापन देने विकास भवन पहुंचे ग्राम प्रधान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। सोलर लाइट घोटाले में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के साथ फंसे ग्राम प्रधानों ने खुद को पाक-साफ बताते हुए बिधनू के बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) ऐश्वर्य यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधानों का कहना है कि बीडीओ के कहने पर ही उन्होंने सोलर लाइट के चेक पर दस्तखत किए। अफसर बीडीओ को बचाने के लिए ग्राम प्रधानों को फंसा रहे हैं।शनिवार को बिधनू ब्लॉक के आठ ग्राम प्रधान सीडीओ अरुण कुमार से मिलने विकास भवन पहुंचे। नेतृत्व कर रही बिधनू की ब्लॉक प्रमुख शशि यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव ने कहा कि सोलर लाइट खरीदने में ग्राम प्रधानों की कोई गलती नहीं है। इस दौरान बिधनू ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष मिंटू सिंह सेंगर समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानों को वसूली नोटिस जारी
बिधनू - मझावन की ग्राम प्रधान मंजुला, कठारा की सीमा यादव, शंभुआ की राजकुमारी यादव, भैरमपुर की शिखा, मर्दनपुर की तरुणा यादव, सपई की सोनी, बिधनू के पवन कुमार और सेन पूरन पारा के रामकुमार। पतारा - सरखेलपुर की ग्राम प्रधान सरस्वती, दुरौली की मुन्नी, राजपुर के पुत्तनलाल, बरौली की मनु, पतरसा के हरिशंकर और डिवली की अनोखा देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें