फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चकरनगर ब्लाॅक प्रमुख का साथ देने के लिए डीएम से मिले बीडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक प्रमुख राधा यादव के खिलाफ चल रही अविश्वास की प्रक्रिया मंगलवार को रुकती हुई नजर आई। दोपहर में डीएम कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बीडीसी पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख का सभी सदस्यों का समर्थन की बात रखी।
विज्ञापन

बुधवार को 44 में से 34 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख राधा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए हलफनामा दाखिल किया था। इसके चलते क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई थी। अविश्वास की प्रक्रिया 10 जून को पूरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही भाजपा की ओर से सक्रियता दिखाई गई।
भाजपा नेता मुकेश राजावत ने सक्रियता दिखाते हुए विरोध करने वाले 13 सदस्यों को फिर से ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में करते हुए डीएम के सामने बहुमत सिद्ध करने का हलफनामा दिया। इससे राधा यादव को दोबारा बहुमत हासिल हो गया और उनका पद सुरक्षित हो गया। इस राजनीतिक जीत का जश्न चकरनगर कस्बे में ढोल-नगाड़ों और लड्डू बांटकर मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता विमल भदौरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, भूपेंद्र चौहान, मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू , मुन्ना प्रधान, राकेश यादव, सचिंद्र चौहान, अमन दीक्षित, श्यामू यादव सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें