फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, कानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार

Mon, 27 Jul 2026 11:51 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur Weather: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसम प्रणाली का असर उत्तर भारत में भी दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस नए सिस्टम के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और कानपुर तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

उमस के बीच बारिश की संभावना, कानपुर के आसपास दर्ज की गई गिरावट

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से कानपुर और इसके आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी दर्ज की गई है। इसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि, अगले 24 घंटों के भीतर हवा की गति में तेजी आएगी और बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन





तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी वाली हवाएं उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू कर सकती हैं। आने वाले दिनों में कानपुर मंडल और उससे सटे जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें