अब लोगों को नहीं लगाना पड़ेगा चार किमी का चक्कर
अब बड़े चौराहे से दाएं मुड़कर चेतना चौराहे की ओर चले जाएंगे। उर्सला की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। म्योर मिल से लैंडमार्क होटल और भार्गव अस्पताल चौराहे जा सकेंगे। अभी तक कोतवाली की ओर से आने वाले सारे वाहन जिन्हें चेतना चौराहे जाना होता था तो बड़े चौराहे से बाएं मुड़कर उर्सला के सामने से यू-टर्न लेकर जाते थे। अब इन्हें राहत मिल जाएगी।
सड़क के बैरियर हटाने के लिए मेट्रो वालों से बात की गई थी, इन्हें 15 अक्टूबर तक हटना था। किन्हीं कारणों से ये नहीं हट पाए थे। अब इन्हें हटा दिया गया है। मंगलवार से इस रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। -रवींद्र कुमार,डीसीपी ट्रैफिक