फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मांवर-सेंगुर नदी पुल के पास नाला के गड्ढे पर की बेरिकेडिंग, लगाया संकेतक

Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे किनारे मांवर-सेंगुर नदी पुल के पास खतरनाक गड्ढा को एनएचएआई के अधिकारियों ने सुरक्षित कराया है। गड्ढे के चारों तरफ रेडियम टेप लगाकर संकेतक लगाया। साथ ही इसे बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर मांवर के समीप सेंगुर नदी पुल के पास नाला का गहरा गड्ढा हो जाने के कारण कोहरे के समय दो ट्राला फंस चुके थे। जिनको हाईवे कर्मचारियों ने क्रेन से निकलवा लिया था, लेकिन गड्ढे को बिना किसी संकेत व पुलिया बनाए खुला छोड़ दिया था। गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता और नजदीक आने पर वाहन चालक अचानक डिवाइडर की तरफ मोड़ते थे। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना रहती थी।
छह जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी हरकत में आए और हाईवे किनारे गड्ढे में रेडियम टेप लगाकर गड्ढे को बैरिकेडिंग कराके आगे संकेत भी लगाया गया है। जिससे वाहन चालकों को दूर से दिखाई देने लगा है। वाहन चालक राजन अग्निहात्री, मनोज गुप्ता, सोमेश सिंह, डॉ. आलोक सचान, संजय सिंह ने बताया कि अब लाइट पड़ने पर रेडियम टेप चमकता है। जो दूर से दिखाई देता है। लेकिन इसका स्थाई रूप से पुलिया बनाकर या फिर उसे बंद कर किया जाना चाहिए। परियोजना निदेशक अभिषेक लोढवाल ने बताया कि जहां खामियां हैं। वहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें