फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्रा दो में पीएनजी लाइन फटी, भगदड़ मची

Fri, 05 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत नगर के बाद गुरुवार की शाम बर्रा दो सचान चौराहे पर गहरी सीवर लाइन के लिए खुदाई कर रही जेसीबी से पीएनजी लाइन फट गई। धमाके के बाद गैस रिसाव से चौराहे पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद पहुंचे गैस कंपनी के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद की। पीनजी की सप्लाई बाधित होने से किदवई नगर और रतनलाल के करीब 300 घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए।

जल निगम बर्रा दो से सचान चौराहे तक गहरी सीवर पाइप लाइन डालने का काम करा रहा है। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे खुदाई कर रही जेसीबी से गड्ढे के भीतर से गुजरी पीएनजी लाइन धमाके के साथ क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। यह देख मजदूर भाग खड़े हुए, जबकि लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया। पूरे चौराहे पर भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार खांसते हुए चौराहे पर आ गए।

घरों के खिड़की दरवाजे बंद होने लगे। सूूचना पर आधे घंटे बाद गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और साकेत नगर सब्जी मंडी में लगे वाल्व को बंद कर आपूर्ति रोकी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने दोनों ओर के रास्तों पर आवागमन बंद करा दिया। दमकल कर्मियों ने गड्ढे में पानी भरकर गैस के असर को कम किया।

गैस कंपनी के टेक्नीशियन सुनील कुमार के मुताबिक लाइन की मरम्मत कर रात तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी। बर्रा थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडे के मुताबिक जेसीबी चालक की लापरवाही से लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। चालक को पकड़कर थाने भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है।
   
आग लगती तो होता बड़ा हादसा
जिस वक्त गैस का रिसाव हो रहा था, उस वक्त एक चिंगारी भी बड़ा हादसा कर सकती थी। यहां तक कि कैमरे और मोबाइल का फ्लैश भी खतरनाक साबित हो सकते थे। 

ठेकेदार और कंपनी कर्मी में मुंहाचाही
गैस कंपनी के लाइनमैन शैलेंद्र का आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार शशिभूषण को जेसीबी के बजाय मजदूरों से खुदाई करने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर ठेकेदार और सीयूजीएल के टेक्नीशियन पुलिस के सामने झगड़ते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें