फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क में यूपी के सामने होगी बड़ौदा की चुनौती, दूसरे स्थान पर नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुडुचेरी के खिलाफ खराब रोशनी के चलते ड्रॉ खेलने वाली उत्तर प्रदेश की रणजी टीम दो नवंबर से ग्रीनपार्क में बड़ौदा के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी शनिवार से शुरू करेगी। हालांकि शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के कारण अभ्यास सत्र पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मुकाबले खेले हैं इनमें से यूपी ने दो में जीत दर्ज की है वहीं एक ड्रॉ रहा है। बड़ौदा की टीम 17 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे और उत्तर प्रदेश 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, विदर्भ तीनों मैच जीतकर 19 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। ऐसे में ग्रीनपार्क में होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। जीत दर्ज कर यूपी और बड़ौदा अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।
ग्रीनपार्क में पिछले मुकाबले में यूपी ने अपने स्पिनरों के दम पर गोवा को शिकस्त दी थी, हालांकि बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था। पुडुचेरी के खिलाफ पिछले मैच में करन शर्मा और शिवम मावी ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया जबकि कार्तिक यादव और जीशान अंसारी ने गेंदबाजी में अपनी काबिलियत साबित की। दूसरी ओर बड़ौदा की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने पिछले मुकाबले में गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था। इस मैच में प्रियांशु मोलिया ने तिहरा शतक जड़ा था। टीम के मेंटोर एवं गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के मार्गदर्शन में गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान अतीत सेठ यूपी के खिलाफ भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। मुकाबले में नवदीप सिंह सिद्धू और केयूर केलकर अंपायर की भूमिका निभाएंगे, जबकि राजीव सेठ मैच रेफरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें