फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में तुफैल, धीरज और मानसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में सीएसजेएमयू के तुफैल ने 215 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। 65 किलो भार वर्ग में मेजर एसडी सिंह कॉलेज के विजेंद्र सिंह 189 किलो उठाकर विजेता रहे। पीपीएन पीजी कॉलेज के गुलामुद्दीन ने 70 किलो भार वर्ग में 200 किलो भार उठाया। सीएसजेएमयू के प्रशांत शुक्ला ने 75 किलो भार वर्ग में 180 किलो भार उठाया। धीरज कुमार ने 85 किलो भार वर्ग में 293 किलो भार उठाकर जीत दर्ज की। 95 किलो भार वर्ग में पं. सहदेव प्रसाद कॉलेज के हर्षित माहेश्वरी ने 275 किलो भार उठाया। उत्कर्ष गुप्ता ने 110 किलो भार वर्ग में 215 किलो और सीएसजेएमयू के कपिल चौधरी ने 110 किलो से अधिक भार वर्ग में 281 किलो भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, महिला वर्ग में सीएसजेएमयू की मानसी चामुंडा ने 49 किलो भार वर्ग में 163 किलो भार उठाया। पीडी महिला कॉलेज की अनुष्का ने 53 किलो भार वर्ग में 138 किलो भार उठाया। जूली ने 68 किलो भार वर्ग में 151 किलो भार उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। बीवीडीसी की दीक्षा ने 57 किलो भार वर्ग में 130 किलो और निधि ने 61 किलो में 135 किलो भार उठाया। सीएसजेएमयू की श्वेता केंदू 77 किलो भार वर्ग में 130 किलो भार के साथ विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें