फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में हैवानियत: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, बेसुध हालत में पड़ी मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 06:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजनोरा निवासी श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में नशे में धुत्त राजमिस्त्री ने सात साल की मासूम को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं, पास के ही खेत में चारा काटने गई मासूम के चचेरी बहन ने उसे बेसुध हालत में देखा, तो भाग रहे आरोपी को पकड़कर घर ले गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मासूम का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम खेतों पर शौच करने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त पड़ोस के गांव एक राजमिस्त्री ने नशे में मासूम को पकड़ लिया। उसे खेतों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। खेत में काम कर रही पीड़िता की चचेरी बहन आवाज सुनकर दौड़ी, तो मासूम बेसुध हालत में पड़ी थी।
आरोपी वहां से भाग रहा था। इस पर उसने आरोपी को पकड़ लिया और दोनों को लगभग दो सौ मीटर दूर घर पर ले गई। परिजनों की सूचना पर पहले112 पुलिस और फिर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मासूम का मेडिकल कराया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी भी घटना की जानकारी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजनोरा निवासी श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजमिस्त्री का काम पीड़िता के गांव में ही कर रहा था। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें