Auraiya Crime: एसडीएम सदर अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी ओर से धनुष भंग कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। बार बालाओं के नृत्य की कोई जानकारी नहीं है। उसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
औरैया जिले में यमुना रोड पर स्थित संकट हरण मंदिर पर आयोजित धनुष भंग कार्यक्रम के दौरान अचानक से स्टेज पर पहुंची बार बालाओं के ठुमके लगने शुरू हो गए। धार्मिक कार्यक्रम के बीच शुरू हुए इस नृत्य को देख काफी लोग, तो शर्म के मारे चुपचाप खिसक लिए।
विज्ञापन
वहीं, काफी संख्या में लोगों ने मौजूद रहकर बार बालाओं के नृत्य का लुफ्त उठाया। अहम बात यह है कि जिले में लगी धारा 144 के बीच धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर ली गई, अनुमति के बीच आखिर किसकी अनुमति से बार बालाओं का नृत्य कराया गया।
इसका जबाव किसी के पास नहीं है। इस संबंध में एसडीएम सदर अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी ओर से धनुष भंग कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी। बार बालाओं के नृत्य की कोई जानकारी नहीं है। उसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।