फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्रतिबंधित मांस की हो रही होम डिलीवरी 

Fri, 21 Oct 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस बिक्री करने वाले तस्करों ने पुलिस से बचकर अपने कारनामों को अंजाम देने के लिए नए-नए फंडे खोज निकाले हैं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फुटकर सप्लाई के लिए मांस बेचने के लिए होम डिलीवरी चालू की है। हथगाम थाना पुलिस शुक्रवार को अकबरपुर चौराई के पास प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी होने की खबर मिली। पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस आते देखकर बाइक और खुला बोरा छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके से चालीस किलो प्रतिबंधित मांस दो बोरों में बरामद हुआ। बोरे में मांस एक और दो किलो के सीलबंद पैकेट में मिला। इसमें एक बोरा खुला हुआ था। पुलिस का दावा है कि बाइक सवारों के पास दो लोग पैदल खड़े थे, जो जंगल की ओर भाग निकले। बाइक में पट्टीशाह का रिजवान और मोहम्मद शाह था। दोनों मांस बेचने के लिए ग्राहकों के पास खड़े थे। एक ही बोरा खुला होने से साफ है कि थोड़ी मात्रा में ही मांस बेचना रहा होगा। आरोपियों ने इसी वजह से छोटे पैकेट बनाए हैं।

इस तरह से प्रतिबंधित मांस की होम डिलीवरी की जा रही है। फोन पर आर्डर लेने के बाद उतना ही माल पैकिंग कर सप्लाई कर रहे हैं। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि बाइक मोहम्मद शाह की निकली है। रिजवान बड़े पैमाने में तस्करी करता था। पुलिस की सख्ती की वजह से सप्लाई का नया फंडा शुरू किया है। उसके  खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा और एक दर्जन मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें