फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने खुद को गोलीमार की आत्महत्या

Fri, 21 Oct 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हमीरपुर थाना सुमरेपुर के गौहर गांव में कर्ज में डूबे एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ट्रैक्टर और केसीसी का 10 लाख रुपए कर्ज सिर पर था। इसे समय पर जमा ना कराने से परेशान होकर ही 32 वर्षीय किसान प्रहलाद ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन


हमीरपुर  के गौहर गांव मे बीती कल रात को बहुगुणा पुत्र प्रहलाद ने खुद को तंमचा से गोली मार ली । गोली की आवाज सुनकर घर और गांव के लोगों का जमघट लग गया। किसान प्रहलाद का शव देखकर पत्नी संध्या का बेहोश होकर गिर पड़ी। पुरे घर में कोहराम मच गया ।

किसान की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पूछताछ में पत्नी संध्या ने बताया इलाहाबाद बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। लोन समय से न चुका पाए तो बैंक से रोजाना दस से 12 लोग घर आते थे। जिससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें