फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम कोठारी पर चला बैंक का चाबुक, करीब 30 करोड़ रुपये के बंगले पर लिया कब्जा

Sun, 14 Apr 2019 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तिलक नगर स्थित इसी बंगले पर बैंक ने लिया कब्जा (फाइल फोटो), विक्रम कोठारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात बैंकों के 3695 करोड़ रुपये का लोन और ब्याज का भुगतान न करने के आरोपी रोटोमैक कंपनी के चेयरमैन विक्रम कोठारी के तिलक नगर स्थित बंगले पर बैंक ने कब्जा ले लिया है। यह कार्रवाई बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 803 करोड़ रुपये लोन और 30 सितंबर 2015 से ब्याज व अन्य खर्च बकाया होने पर की है। बैंक ने कोठारी को बकाया भुगतान के लिए 60 दिन का समय दिया था। निर्धारित समयावधि में भुगतान न होने पर 2902.62 वर्गगज क्षेत्रफल वाले इस बंगले पर कब्जा ले लिया।
विज्ञापन


बैंक की ओर से 2015 में कोठारी के सभी लोन खाते एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) कर दिए थे। बैंक ने उसे कई नोटिस भेजे लेकिन उधर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। बैंक ऑफ इंडिया के कैनाल रोड स्थित आंचलिक कार्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक 10 फरवरी 2019 को बैंक ने नोटिस जारी कर कोठारी को भुगतान के लिए 60 दिन की मोहलत दी थी।
विज्ञापन

कोठारी पर बैंकों का बकाया

इससे संबंधित नोटिस कोठारी के बंगले में चस्पा कर दिया गया था। 11 अप्रैल को निर्धारित समय बीतने के बाद बैंक ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जमानतकर्ता विक्रम कोठारी (एचयूएफ) की बंधक संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। 7/23, तिलक नगर स्थित संतुष्टि नामक इस बंगले में कोठारी का परिवार रहता है। इस बंगले की अनुमानित कीमत लगभग तीस करोड़ रुपये है।

कोठारी पर बैंक ऑफ इंडिया का 754.77 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा का 456.63 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक का 771.07 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 458.95 करोड़, इलाहाबाद बैंक का 330.68 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 49.82 करोड़, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का 97.47 करोड़ रुपया बकाया न चुकाने का आरोप है। 2919.39 करोड़ के लोन पर ब्याज व अन्य खर्च मिलाकर यह रकम 3695 करोड़ रुपये पहुंच गई। वर्तमान में कोठारी  लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रीढ़ की हड्डी का इलाज करा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें