सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटाया
शनिवार को जांच के लिए शहर पहुंचे रीजनल मैनेजर की मदद से पुलिस ने छह माह के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटाया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि उपभोक्ता ने आखिरी बार अपना लॉकर चार फरवरी 2020 को ऑपरेट किया था।
लॉकर इंचार्ज समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ
इसके बाद के फुटेज खंगालने के लिए चार दरोगाओं समेत सात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। वहीं, रविवार को बैंक के लॉकर इंचार्ज समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
आज ग्राहकों को दिखाए जाएंगे लॉकर
शनिवार को बैंक ग्राहकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों को सोमवार को आने पर लॉकर चेक करवाने का आश्वासन दिया था। आज बैंक ग्राहकों को उनकेलॉकर चेक करवाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि किसी और ग्राहका के लॉकर से भी छेड़छाड़ की गई या नहीं।