उसी समय एनपीए खाता धारक विक्रांत सिंह कुशवाहा अपने साथी श्रेयश जायसवाल के साथ केबिन में जबरन घुस आए। उनका मेसर्स सिंह कसलरी सर्विसेज नाम से खाता है। प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि डिफाॅल्टर होने बाद भी विक्रांत और लोन मांग रहा था। मना करने पर उसने ऐसा कदम उठाया।
लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पूरी घटना
पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की है। वहीं, मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार का हैलट में मेडिकल कराया गया है। थाना प्रभारी काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि कारोबारी और उसके साथी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।