कानपुर में रुपये के बदले डॉलर का झासा देकर व्यापारियों को ठगने वाली महिला सहित तीन बंग्लादेशी रोहिंग्या को कल्याणपुर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार को इन्हें शिवली रोड स्थित परवीन बेगम के मकान केपास से गिरफ्तार किया गया था।
इनके कुछ साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। सीसामऊ निवासी कारोबारी विजय बजाज से टप्पेबाजों ने 16 फरवरी को लाखों रुपये ठग लिया था। टप्पेबाज उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचे और बातों में उलझाकर डॉलर का सौदा किया।