फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi Citizen Case: पाकिस्तान से आई थी रकम, बांग्लादेश में निकाली थी, व्हाट्सएप चैट से कई राज खुले

Tue, 27 Dec 2022 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मूलगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिजवान, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा व ससुर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वह फर्जी कागजातों से यहां रह रहा था। डॉ. रिजवान के मामले में पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले डॉ. रिजवान के बांग्लादेशी खाते में पाकिस्तान से आठ लाख रुपये आए थे। रिजवान ने बांग्लादेश से ही पूरी रकम निकाली थी। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां तफ्तीश कर रही हैं कि आखिर ये रकम किसने भेजी और मकसद क्या था।

विज्ञापन


मूलगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिजवान, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा व ससुर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वह फर्जी कागजातों से यहां रह रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में पाकिस्तान से रकम उसके खाते में आने की बात सामने आई है। इस तथ्य की और गहनता से जांच की जा रही है। एटीएस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। रकम आने संबंधी कुछ चैट भी व्हाट्सएप से मिली है। अधिक से अधिक चैट रिकवर कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

डिग्री की जांच के लिए दूतावास से पत्राचार
पुलिस ने बरामद तमाम दस्तावेजों की जांच कर चुकी है। लगभग सभी फर्जी पाए गए हैं। अब उसकी डॉक्टर की डिग्री की जांच के लिए बांग्लादेश के दूतावास से पत्राचार किया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में जांच के दौरान कई पहलू सामने आ रहे हैं। हर एक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की पूरी तह तक जाएंगे। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां मामले में सक्रिय हैं। वह जांच कर रहीं है कि डॉ. रिजवान का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कोई लिंक है या नहीं। क्योंकि सबसे अहम पहलू यही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें