फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण: डॉ. रिजवान के दूसरे बेटे से हुई पूछताछ, बोला- पापा ने एक नेता को दिया था बैग

Wed, 14 Dec 2022 08:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चमनगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान और उसके परिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने उसके दूसरे बेटे को भी दबोच लिया है, जिसे बच्चा जेल भेजा गया है। पुलिस ने नाबालिग के पास से वर्ष 2016 का कोलकाता के एक अस्पताल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किया है।
विज्ञापन
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के दूसरे नाबालिग (14) बेटे को भी मंगलवार को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे नौबस्ता स्थित बच्चा जेल भेज दिया है। इस मामले में डॉ. रिजवान, पत्नी हिना, बेटी रुखसार (21), ससुर खालिद को जेल भेजा चुका है, जबकि एक नाबालिग बेटा बच्चा जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

जब डॉ. रिजवान मोहम्मद की गिरफ्तारी हो रही थी तो दूसरा नाबालिग बेटा रिश्तेदार की शादी में सिविल लाइंस गया था। जब उसे परिजनों की गिरफ्तारी के बारे में पता चला, तो रिश्तेदारों ने उसे ग्रीनपार्क के पास किसी घर में रुकवा दिया था।
एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि नाबालिग के पास मोबाइल मौजूद था, जिसका नंबर पुलिस को पता था। उसने अपने मोबाइल फोन से मैसेज किया, जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस नाबालिग तक पहुंच गई। वहां से उसे बच्चा जेल में रखा गया है।

विज्ञापन

कोलकाता से बनाया गया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
पुलिस ने नाबालिग के पास से वर्ष 2016 का कोलकाता के एक अस्पताल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किया है। इसके अनुसार उसकी उम्र करीब आठ साल होनी चाहिए, जबकि वह 14 साल का है। असलियत में उसका जन्म बांग्लादेश में हुआ था।

पुलिस ने नाबालिग से महिला दरोगा के नेतृत्व में पूछताछ की। उसने बताया कि उसके घर पर कई नेताओं का आना जाना था। सपा विधायक इरफान सोलंकी को वह अच्छे से पहचानता है। उनके अलावा भी कई लोग उसके घर पर आते थे।

पापा ने एक नेता को दिया था बैग
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि इसी साल मार्च में उसके यहां एक नेता आए थे, जिन्हें पिता ने एक बैग दिया था। पुलिस का मानना है कि उस बैग में नोट भरे होंगे।
विज्ञापन

महंगे पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था
नाबालिग भी ग्वालटोली स्थित एक महंगे पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा है। उसका भी फर्जी आधार कार्ड, सपा विधायक इरफान और पार्षद मन्नु रहमान के प्रमाण पत्र से बनवाया गया था। वह भी यहां अवैध तरीके से रह रहा था। जिस पब्लिक स्कूल में नाबालिग पढ़ता है। उसकी सालाना फीस एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें