फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: धारदार हथियार से युवक की हत्या, नाले में फेंका शव

Tue, 14 Dec 2021 03:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर शव को गांव के समीप नाले में फेक दिया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी रामविशाल श्रीवास (40) पुत्र तिजुआ को बीती रात्रि एक व्यक्ति खाना खिलाने के बहाने घर से ले गया था।
विज्ञापन


देर रात तक घर वापस न आने के बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के गौर के हनुमानजी मार्ग पर पड़ने वाले रपटे के नीचे रामविशाल का शव राहगीरों ने देखा। शव देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों का रामविशाल का शव देखते ही रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे इंचार्ज कोतवाली निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें