फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 22 Oct 2022 10:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर के पास सड़क किनारे गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी। लोहरा गांव निवासी आशीष सिंह उर्फ बाबा (30) पुत्र सुशील सिंह शुक्रवार को ओझा नगर पेट्रोल पंप पर रुपये निकालने गया था।

विज्ञापन


वापस घर आते समय सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक गिट्टी के ढेर से टकरा गई। हादसे में आशीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। घर का निर्माण कराने पर मजदूरों को देने के लिए पैसा निकाल कर आ रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें