फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक और फील्ड आफीसर पद पर 36 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि महाविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 36 छात्रों का ब्लाक ऑफिसर और फील्ड आफिसर पद पर चयन हुआ। आयोजन मेधा संस्थान ने गया। ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक एंड आयुर्वेदिक (ओपीसी) कंपनी की ओर से साक्षात्कार के जरिये छात्रों को चयनित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला परिषद स्थित महाविद्यालय में नियुक्ति संबंधी आयोजित साक्षात्कार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार गुप्ता ने की। संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधक रियाज अहमद, झांसी के स्टूडेंट रिलेशनशिप प्रबंधक नीलेंद्र त्रिपाठी और कंपनी के चीफ साइंटिस्ट डॉ. एसए अंसारी ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। लगभग 16 बिंदु पर सवाल-जवाब किए गए।
इसमें करीब 69 छात्रों ने प्रतिभाग किया, लेकिन चयन 36 का ही हुआ। कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ. दीपक एस भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष कैंपस सिलेक्शन से विभिन्न कंपनियों में छात्र-छात्राओं की नियुक्ति की जाती है। चयनित छात्रों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियुक्त किया जाएगा। साक्षात्कार में प्रोफेसर शिवकुमार गुप्ता और प्रयोगशाला सहायक अवधेश पटेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें