फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ट्रेन के आगे छलांग लगा युवक ने खुदकुशी की, ड्यूटी ज्वाइन न कराने पर जान देने का आरोप

Fri, 06 Aug 2021 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांदा में खाद्य विभाग में चौकीदार पद पर तैनात कर्मचारी ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि निरीक्षक द्वारा ड्यूटी ज्वाइन न कराने से क्षुब्ध होकर जान दी है। तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में खाद्य विभाग में चौकीदार पद पर तैनात कर्मचारी ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि निरीक्षक द्वारा ड्यूटी ज्वाइन न कराने से क्षुब्ध होकर जान दी है। तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे करन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने फोन पर सूचना दी कि शहर के लोहिया पुल (आजाद नगर) के पास रेल पटरी में शव मिला है। मौके पर जाकर देखा तो शव उसके चाचा चमरौडी चौराहा निवासी रामकुमार वर्मा के बेटे अविनाश वर्मा (27) का था।

 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे व परिजनों ने बताया कि अविनाश फतेहपुर जनपद के असोथर कस्बे में स्थित खाद्य विभाग दफ्तर में चौकीदार पद पर तैनात था। तबीयत खराब हो जाने और इलाज चलने से वह एक माह से ड्यूटी पर नहीं गया था। स्वस्थ होने पर चार दिन पूर्व वह ड्यूटी पर गया तो उसे ज्वाइन नहीं कराया गया। लगातार वह ड्यूटी ज्वाइनिंग के लिए चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन

 
परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां तैनात निरीक्षक ड्यूटी ज्वाइन न कराकर बैरंग लौटा देते थे। बृहस्पतिवार ी रात करीब साढ़े 9 बजे अविनाश बगैर बताए घर से निकल गया। रातभर घर नहीं लौटा था। सुबह शव मिल गया। ड्यूटी ज्वाइन न कराने के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। 

मृतक की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी आरती और एक पुत्र छोड़ गया है। उधर, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसका प्रमाण भी परिजनों ने दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। 

पिटाई से घायल बालिका ने दम तोड़ा
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी देवीदयाल की पुत्री अर्चना देवी (12) ने बृहस्पतिवार की शाम घर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई सुबोध ने बताया कि 10 जून को पड़ोसी के बाग में घायल अवस्था में पड़ी थी। उसका कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे तीन दिन पूर्व घर ले आए। यहां उसने दम तोड़ दिया था। आरोप लगाया कि जामुन तोड़ने में पड़ोसी ने उसे पीट दिया था। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दंपती फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें