फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: किसी युवक से फोन पर बात करते-करते युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Tue, 07 Jul 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली की है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
अंजलि पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी युवक से बात करते-करते युवती रोने लगी। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर प्रेम प्रसंग के बिंदु पर जांच शुरू की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली निवासी सौरभ ने बताया कि उसकी फुफेरी बहन अंजलि पाल (20) ने रात करीब आठ बजे कमरे की कुंडी बंद कर अपनी मां श्यामकली की साड़ी से पंखे के छल्ले से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


छोटे भाई-बहन ने देखा तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि अंजलि फोन पर किसी से बात कर रही थी। बात करते-करते रोने लगी। उसके बाद दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस ने अंजलि का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। पिता अशोक पाल का काफी पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

मां श्यामकली मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। दो बहन, दो भाइयों में वह सबसे बड़ी थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मृतका के मोबाइल की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें