बदौसा थाना क्षेत्र में महिला की खरीद-फरोख्त के मामले में एएचटीयू पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें भेज दिया गया है।
http://
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव में कुछ लोगों ने एक महिला की खरीद-फरोख्त की है। सूचना मिलने पर एएचटीयू पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर महिला को गांव से बरामद किया। उसका बयान दर्ज कराने के साथ चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। 20 अगस्त को एएचटीयू पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ोखर खुर्द बाईपास चौराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में हड़हामाफी गांव के विनय, रामभवन, गरीबदास व उदित उर्फ लक्कू हैं।