फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: घर में खाना परोसना की बात पर पत्नी ने पति के गले में घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 Dec 2025 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मामूली बात पर पत्नी ने पति के गले में चाकू घोंप दिया। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव की है। घायल पति ने आरोपी पत्नी समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बलराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में खाना परोसना की बात कहने पर नाराज पत्नी ने पति के गले में चाकू घोंप दिया। अपने मायके से भाई और मां को बुलाकर सास-ससुर को पीट दिया। कमरे में ताला डालकर और दो बेटियों को लेकर अपने घायल पति को छोड़कर महिला चली गई। घायल ने बिसंडा थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने उसे बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी बलराम (28) ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे वह मजदूरी करके अपने घर पहुंचा था। उसने अपनी पत्नी गुड़िया से खाना परसने को कहा। इस पर गुड़िया ने खाना परसने से मना कर दिया। दोनों के बीच कहासुनी होने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच गुड़िया ने बलराम के गले में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने फोन करके अतर्रा के धीवरबाबा निवासी अपने भाई रमाकांत, धनराज और मां रेखा को बुला लिया। तीनों ने घर पहुंच कर बलराम के पिता बच्ची व मां माया को पीट दिया।

बलराम ने बताया कि गुड़िया ने अपने कमरे में ताला डालकर मोबाइल और 10 हजार रुपये भी घर से ले गई। बलराम ने घायलावस्था में अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रात में घर पहुंचकर बलराम को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा है। यहां बलराम का इलाज चल रहा है। घायल बलराम ने बिसंडा थाने में तहरीर दी है। बिसंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि आपसी विवाद के चलते महिला ने अपने पति को चाकू मारकर घायल किया है। पति की तहरीर पर आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें