फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी तोड़ी, राजकरन बोले- घटना में बड़े नेताओं का हाथ, उनसे मांगा गया गुंडा टैक्स

Tue, 06 Oct 2020 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना के बाद विधायक के घर पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा जिले में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सुरक्षित सीट नरैनी से भाजपा के विधायक राजकरन कबीर पर ग्रामीणों ने हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। विधायक ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए उनके साथ ऐसी घटना हुई है।
विज्ञापन


उनकी हत्या हो सकती थी। इसमें बड़े राजनीतिक लोगों का हाथ है। उन्होंने गिरवां थाने में दो प्रधानों समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उधर, एक आरोपी प्रधान ने विधायक के भतीजे पर मारपीट और सीने में बंदूक अड़ा देने की पुलिस में तहरीर दी है।

विधायक ने बताया कि सुबह गनर और कुछ साथियों संग हनुमान मंदिर में दर्शन करने और निर्माणाधीन धर्मशाला देखने शिवपुर गांव गए थे। लौटते समय दोपहर 12 बजे देवरार-नरैनी मार्ग पर लोगों ने कार को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


कार विधायक खुद चला रहे थे। आरोप लगाया कि गनर कार से बाहर निकलता तो उसकी भी हत्या हो सकती थी। आरोपियों ने उनकी जेब से पर्स भी निकाल लिया गया और तमंचे से फायर भी किया, जो मिस हो गया।
विज्ञापन

तहरीर में कहा कि आरोपियों ने एक माह पहले पांच लाख रुपये प्रतिमाह गुंडा टैक्स की मांग उनसे की थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि एक आरोपी ने गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली।

कतरावल गांव के प्रधान ने जेब में पड़े 11 हजार रुपये ले लिए। विधायक ने कहा कि गांव में अवैध शराब का कारोबार होता है। विरोध पर घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सीओ सियाराम आदि विधायक के घर पहुंचे और वार्ता की। उधर, देर शाम गिरवां थाना इंस्पेक्टर बलजीत सिंह का कहना था कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें