फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बांदा मेडिकल कॉलेज में बवाल, डॉक्टर को हटाया तो भड़के साथी, इमरजेंसी गेट बंद कर जमकर किया हंगामा

Thu, 16 Apr 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के आरोपी डॉक्टर विनीत सिंह को हटाए जाने के विरोध में संविदा और जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी गेट बंद कर हंगामा किया।
विज्ञापन
बांदा मेडिकल कॉलेज में बवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोपी डॉक्टर की सेवामुक्ति के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में संविदा चिकित्सक और जूनियर डॉक्टर लामबंद हो गए हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को गुस्साए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट का चैनल बंद कर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। बता दें कि  बच्ची के इलाज में लापरवाही पर दोष सिद्ध होने पर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत सिंह को सेवा मुक्त किए गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
इसके विरोध बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी गेट के बाहर चैनल बंद कर संविदा डॉक्टर व जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें