30 गांवों से गुजरी 80 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में नरवल के सरसौल क्षेत्र में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. अंबेडकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति उमराव खेड़ा सरसौल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
सरकारी अस्पताल मैदान से शुरू हुई लगभग दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ी और करीब 30 गांवों से गुजरते हुए 80 किलोमीटर का सफर तय किया। उमराव खेड़ा गांव में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन हुआ।