फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, कार्ड बांटकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Apr 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: करतल थाना क्षेत्र में भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे छतरपुर निवासी दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी दो बाइक सवारों की नरैनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों निमंत्रण से लौट रहे थे। हादसा करतल चौकी क्षेत्र के किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान गौहनी निवासी रमेश अहिरवार (40) और मुलायम प्रजापति (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर करतल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टर लवलेश पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मृतक रमेश अपने भाई अजय उर्फ बबलू की 30 अप्रैल को होने वाली शादी के कार्ड भी बांट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें