घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
इस ट्रांसफार्मर से जुड़े बछेउरा, बरेठी ,परसौडा के उपभोक्ताओं के घरों की बिजली रातभर गुल रही। हादसे में कार सवार अजय विश्वकर्मा (21) निवासी पपरेंदा, जितेंद्र (25) निवासी पपरेंदा और सीताराम (30) निवासी बबेरू घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।