फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: हिजाब पहनाकर छात्रा का फोटो वायरल करने का मामला, आरोपी  पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Oct 2025 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में हिंदू छात्रा को हिजाब पहनाकर फोटो वायरल करने वाले आरोपी से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की एक हिंदू छात्रा को हिजाब पहनाकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपी से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ताहपुर निवासी आरोपी इमरान पर आरोप था कि उसने इंटरमीडिएट की छात्रा को हिजाब पहनाकर उसके साथ खींची गई फोटो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया था। उसने फोटो के साथ आपत्तिजनक कैप्शन हैप्पी वेडिंग एनीवर्सरी भी लिखा था।

विज्ञापन

आरोपी को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया
छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी इमरान की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की चार टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई थीं। मंगलवार सुबह ताहपुर गांव के समीप पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी इमरान के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें