फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा: डंपर और ऑटो की टक्कर में दो की मौत, 11 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 23 May 2024 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर और ऑटो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो व पलटा पड़ा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौरंग लदे डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखचे उड़ गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार रात नरैनी थाना क्षेत्र के जमवारा गांव के पास हुआ। कोतवाली के पुंगरी गांव निवासी राजकुमार मिश्रा (70) पूरे परिवार के साथ मंगलवार को ऑटो से भगवान कामतानाथ के दर्शन करने चित्रकूट गए थे।

विज्ञापन


परिक्रमा और मनौती मानकर बुधवार की रात पूरा परिवार ऑटो से गांव लौट रहा था। जमवारा गांव के पास सामने से आए बालू लदे डंपर ने साइड से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो और डंपर पलट गया। राजकुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी (65), पुत्र राजेश मिश्रा (45), मनोज मिश्रा (43), मनोज की पत्नी अनीता (40), पुत्री राखी (16), पलक (7), पुत्र दीनदयाल की पत्नी सीमा (28), पुत्री स्वाती मिश्रा (12), अमन मिश्रा (7) पुत्र राजेश, देव मिश्रा (17) पुत्र सोम, रिया (6) पुत्री जयपाल व कल्पना (40) पत्नी सोनू को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज से अनीता, राखी, देव मिश्रा, कल्पना, सीमा को कानपुर रेफर कर दिया गया। पारिवारिक भतीजे अवनीश ने बताया सीमा की कानपुर में मौत हो गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें