Banda News: टोला कला गांव में पितृ मिलन कार्यक्रम के दौरान खौलती सब्जी की कढ़ाही में गिरने से एक तीन वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह बच नहीं सकी।
बांदा जिले में कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव मे पितर मिलन कार्यक्रम मे गरम कढाई मे तीन वर्षीय बच्ची गिर जाने से झुलस गई। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर कर दिया जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव मे रज्जू प्रसाद उर्फ बबलू के घर मे पितृ मिलन कार्यकम के दौरान तीन वर्षीय कोमल खेलते समय खौलती सब्जी के भगौने मे गिर गई। परिजनों ने झुलसी बच्चो को आनन फानन इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।