फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: किशोरी को अगवा कर होटल में सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में पुल के पास फेंका

Wed, 18 Feb 2026 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

नशीला पदार्थ सुघांकर बाइक में बैठाकर किशोरी को एक होटल ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो युवकों व एक किशोर को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतर्रा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवक और एक किशोर द्वारा बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर होटल ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद उसे बदहवास अवस्था में पुल के पास फेंककर भाग गए। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार की देर शाम किशोरी अपनी सहेली के साथ बाजार आई थी। बाजार में सहेली के दूसरी दुकान चले जाने के बाद वह बांदा रोड स्थित एक चाट की ठेलिया के पास रुक गई। तभी बाइक सवार तीन आरोपी पहुंचे और किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह अर्ध-बेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर रात में कस्बा के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गए। होटल में गिरवा के सहेवा गांव निवासी 18 वर्षीय महेश कुशवाहा, 19 वर्षीय शक्ति सिंह और एक 15 वर्षीय किशोर ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी को बदहवास अवस्था में कस्बा के केन नहर पुल के पास छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय सामूहिक दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।

अतर्रा थाने में सूचना मिली कि 16 वर्षीय किशोरी को बाइक पर तीन युवक अपने साथ ले जाकर गलत काम किए हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी और किशोरी पूर्व से ही एक-दूसरे से परिचित हैं। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतर्रा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व अन्य विधिक कार्रवाई की गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है। - प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी अतर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें