कोतवाली क्षेत्र के मिया बरौली गांव के पास एक ओवर लोड ट्रक जिसमें लगभग 30 से 35 भैंस लदी थीं, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक सामने से आए वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक, बबेरू से फतेहपुर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। हादसे में 15 भैसों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृत भैसों को जेसीबी के माध्यम से गड्डा खुदवाकर दफन कराया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज की गई है।