फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 03 Aug 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक दयाराम वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय से पढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। देहात कोतवाली के खौड़ा का पुरवा जमुनीपुर गांव निवासी दयाराम वर्मा (45) कमासिन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दतौरा में सहायक अध्यापक थे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे विद्यालय से पढ़ाकर वापस बाइक से घर जा रहे थे। देहात कोतवाली के रामगुलाम का पुरवा बबेरू मार्ग पर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देर शाम उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहां से आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय इटावा के पास रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। भाई महेश वर्मा ने बताया कि दो भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी ममता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह हेलमेट लगाए थे। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक फरार है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें