फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन नहीं बता सके कारण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 01 Nov 2024 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना क्षेत्र के गोखरही निवासी सोमदत्त तिवारी उर्फ अंकुल (23) पुत्र जयध्वज तिवारी ने अपने घर की छत पर बने कमरे में छत के छल्ले से बेड शीट के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में मेहनत मजदूरी का काम करता रहा है। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें