फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: तेज रफ्तार थार दुकान में घुसी, शटर-सामान क्षतिग्रस्त और एक की मौत, फरार चालक की तलाश

Sat, 14 Feb 2026 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अतर्रा में तेज रफ्तार और बिना नंबर की थार दुकान में घुस गई, जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई। नशे में धुत आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
banda road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में अतर्रा थाने के पास देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। थार की चपेट में कस्बा निवासी महेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महेश ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और सवार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर और सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक और उसके साथी मौके से भाग गए।

विज्ञापन



थार नई है और नंबर प्लेट भी नहीं है

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महेश कुमार (45) को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थार नई है नंबर प्लेट भी नहीं है। चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें