फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ननद-भाभी की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत, अलाव ताप रहीं थीं दोनों…चालक भी घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 30 Nov 2025 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा गांव में अलाव ताप रही ननद-भाभी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र अमरइया पुरवा में अलाव तापते समय ननद-भाभी  ट्रैक्टर की चपेट में आग गईं। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली बबेरू क्षेत्र के अमरइया पुरवा निवासी पार्वती (45) व परसौली निवासी भाभी बिट्टी देवी (60) पत्नी भूपत घर के पास अलाव ताप रही थी।

विज्ञापन

तभी अमरइया पुरवा निवासी देव कुमार टैक्ट्रर चालू कर उसे आगे बढ़ते समय आग ताप रही महिला के ऊपर भी चढ़ गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवारीजन उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां पार्वती की उपचार के दौरान व बिट्टी देवी को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, चालक देव कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें