फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत, पिता ने लगाया 1500 रुपये मांगने का आरोप

Thu, 27 Oct 2022 03:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा के जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। बच्चे के पिता ने स्टाफ पर 1500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने पैसों की डिमांड की और न देने पर बच्चे की हालत गंभीर बताकर रेफर का पर्चा थमा दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। आरोप यह भी है कि देर रात बच्चे को न ले जाने पर पुलिस बुलाने की धमकी दी। पूरे मामले में सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


नरैनी तहसील के करतल गांव के रहने वाले बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को नरैनी सीएचसी में उसकी पत्नी की नॉर्मल डिलिवरी हुई थी। बच्चे को जन्म से हिचकी आ रही थी। इस पर वहां से उसे रेफर कर महिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने जांच की डॉक्टरों ने कहा कि ठीक हो जाएगा। परेशानी की कोई बात नहीं है।

आरोप है कि यहां तैनात स्टाफ ने 1500 रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बृजेश ने बताया कि उसने रात 12 बजे बच्चे को लेकर जाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस बीच बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की सीएमएस  सुनीता सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह खुद देर रात अस्पताल गईं थी। जांच में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी जांच कराई जा रही है। पैसे मांगने के आरोप पर कहा कि पैसे मांगने की कोई बात नहीं है। उन्हें हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि हम यहीं इलाज कराएंगे। डॉक्टर ने पूरा प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें